MP महिला बाल विकास विभाग भर्ती 2025: 19,500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर आवेदन करें – 4 जुलाई तक

मध्य प्रदेश में 19,500 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती का बड़ा मौका! महिला बाल विकाश विभाग ने Anganwadi कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 4 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन से पहले पदों की संख्या, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और जिलेवर रिक्तियों की पूरी जानकारी एक बार पढ़े इसके बाद ही आवेदन करें।

MP Anganwadi vacancy 2025 : भर्ती पोस्ट की जानकारी

  • कुल पद: 19,500
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: 2,027 पद है।
    • आंगनबाड़ी सहायिका: 17,477 पद है।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
  • आवेदन माध्यम: ऑनलाइन (MP Online पोर्टल)
  • आधिकारिक वेबसाइटhttps://chayan.mponline.gov.in

MP Anganwadi vacancy 2025 : पात्रता मानदंड

  1. शैक्षणिक योग्यता:
    • न्यूनतम 12वीं पास (हायर सेकेंडरी) होना चाहिए।
  2. आयु सीमा:
    • 1 जनवरी 2025 को 18 से 35 वर्ष के बीच आयु होना चाहिए।
  3. स्थानीय निवासी अनिवार्य :
    • ग्रामीण पदों के लिए उसी राजस्व ग्राम की निवासी ही आवेदन कर सकते है दूसरे ग्राम के नहीं होना चाहिए।
    • शहरी पदों के लिए संबंधित वार्ड की निवासी महिला ही आवेदन कर सकती है।

MP Anganwadi vacancy 2025 जिलेवार रिक्तियाँ

जिलों में रिक्त पदों का विवरण

जिलाकार्यकर्ता पदसहायिका पद
झाबुआ890
अलीराजपुर839
शिवपुरी95
सागर66
भोपाल संभाग151
इंदौर संभाग385
  • झाबुआ में सबसे ज्यादा 890 सहायिका पद रिक्त हैं, जो महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया का गृह जिला है।
  • शहरी क्षेत्रों में मैहर जैसे जिलों में 14 कार्यकर्ता और 125 सहायिका पद खाली हैं।

Also read

आवेदन प्रक्रिया: स्टेप बाय स्टेप गाइड

  1. पोर्टल पर जाएँ:
    MP Online चयन पोर्टल पर विजिट करें।
  2. रजिस्ट्रेशन/लॉगिन:
    “आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती” लिंक पर क्लिक कर नया अकाउंट बनाएँ।
  3. फॉर्म भरें:
    नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता और निवास प्रमाण पत्र की डिटेल दर्ज करें।
  4. दस्तावेज़ अपलोड करें:
    • 12वीं मार्कशीट
    • आयु प्रमाण पत्र
    • निवास प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • पासपोर्ट साइज फोटो व सिग्नेचर 210.
  5. शुल्क जमा करें:
    ₹100 + 18% GST (कुल ₹118) का भुगतान नेट बैंकिंग/यूपीआई/डेबिट कार्ड से कर सकते है।
  6. सबमिट और प्रिंट :
    आवेदन सबमिट करने के बाद रसीद का प्रिंट आउट लें।

नोट: ऑफ़लाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। किसी भी कार्यालय में जमा किए गए फॉर्म रिजेक्ट हो जाएंगे। केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार्य होगा।


MP Anganwadi vacancy 2025 सूचनाएँ और सलाह

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जायगा।
  • तैयारी टिप्स: सामान्य ज्ञान, गणित और बाल विकास से संबंधित टॉपिक्स पर फोकस करें।
  • भर्ती का दायरा: यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए है।

मध्य प्रदेश सरकार का यह सबसे बड़ा नौकरी भर्ती अभियान युवतियों और महिलाओं को सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर दे रहा है। आवेदन की अवधि सीमित है। इसलिए 4 जुलाई 2025 से पहले MP Online पोर्टल पर फॉर्म जरूर जमा करें। अधिक जिलेवार रिक्तियों और नोटिफिकेशन की डिटेल के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

1. Anganwadi भर्ती 2025 में कितने पद हैं?

कुल पद19,504

2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

 4 जुलाई 2025 (MP Online पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें)

3. योग्यता क्या है?

कार्यकर्ता (Worker)12वीं पास और सहायिका (Assistant)5वीं पास मांगा गया है।

4. आयु सीमा क्या है?

18 से 35 वर्ष (1 जनवरी 2025 तक)

5. आवेदन शुल्क कितना है?

₹100 + 18% GST = कुल ₹118

6. हेल्पलाइन नंबर क्या है?

📞 0755-2578800 (महिला एवं बाल विकास विभाग, MP)

Leave a Comment